नोएडा, अप्रैल 19 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जिले में नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (पूर्णकालिक) शिवानी त्यागी ने बताया कि लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय और तहसील न्यायालयों में भी होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेषतः आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामले, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम के मामले, बिजली और पानी से संबधित मामले, धारा 138 एन.आई. एक्ट के वाद, भू-राजस्व वाद, सेवा सम्बन्धित मामले एवं प्री-लिटीगेशन मामलों के साथ-साथ सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य विवाद, जिनमें पक्षकार पारस्परिक सद्भावना के अधीन सन्धि के लिए इच्छुक हो वह मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.