कानपुर, मई 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में प्रशासिनक न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र शर्मा, ने शनिवार को मां सरस्वती मूर्ति पर पुष्पाजंलि व दीप-प्रज्वलन कर राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आर्बिट्रेशन की विशेष लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविन्द्र सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कल्पना, तथा शाज़िया नज़र जैदी, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सहित सभी न्यायिकअधिकारी के अलावा डीएम,एसपी,सीएमओ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूपुर श्रीवास्तव एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय रवीना,ने किया । यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अ...