राष्ट्रीय लोक अदालत को हुई ट्रायल बैठक
मेरठ, अगस्त 26 -- जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में चौदह न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में महत्वपूर्ण प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लम्बित मामलों का निस्तारण कराना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिका वर्मा ने समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लम्बित ऐसे वादों को प्राथमिकता से चिन्हित करें, जिनका निस्तारण आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सकता है।बैठक में आगामी लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मजबूत और प्रभावी कार्य योजना तैयार करने तथा विभिन्न विभागों व अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय स्थापित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.