मेरठ, अगस्त 26 -- ​जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में चौदह न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में महत्वपूर्ण प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लम्बित मामलों का निस्तारण कराना है। ​बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिका वर्मा ने समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लम्बित ऐसे वादों को प्राथमिकता से चिन्हित करें, जिनका निस्तारण आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सकता है।​बैठक में आगामी लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मजबूत और प्रभावी कार्य योजना तैयार करने तथा विभिन्न विभागों व अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय स्थापित क...