बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। जिला न्यायालय स्थित विधिक सेवा सदन में नौ मई को आयोजित होने वाली वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से प्राधिकार अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद सिंह मल्होत्रा ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर जोर दिया गया। प्रधान जिला जज ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने न्यायालयों में लंबित सुलहनीय वादों की शीघ्र पहचान कर उनकी सूची तैयार करें। साथ ही संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस निर्गत कर यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक लोग लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करा सकें। उन्होंने प्री-लिटिगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.