हरदोई, अप्रैल 7 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीता कौशिक के निर्देशन में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत यशपाल ने की। इसमें समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारी शामिल हुए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण काव्या सिंह ने बताया कि 9 मई को आयोजित लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रकरण, वैवाहिक विवाद, श्रम मामले, भूमि अधिग्रहण, विद्युत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर), सिविल एवं राजस्व मामलों का निस्तारण किया जाएगा। नोडल अधिकारी यशपाल ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.