मुरादाबाद, मई 1 -- नौ मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में तथा जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज़ बिन आसिम के निर्देशन में बैठक आयोजित हुई। नोडल अधिकारी घनेन्द्र कुमार ने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए लोक अदालत को प्रभावी एवं सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्राधिकारी यातायात को निर्देशित किया कि वर्चुअल कोर्ट में लंबित मोटर व्हीकल एक्ट (एमवी एक्ट) से संबंधित मामलों में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो सके और आम जनता को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके। प्रभारी सचिव निमिषा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.