संभल, अप्रैल 27 -- आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर सोमवार को चंदौसी स्थित विश्राम कक्ष में बैंक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदित्य सिंह ने बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे लोन से जुड़े लंबित मामलों को चिन्हित कर उन्हें सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने की दिशा में कार्य करें। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि अधिक से अधिक लोगों को इसके लाभ के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण संभव हो सके। यह भी पढ़ें- नौ म...