शामली, अप्रैल 29 -- शामली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के तहत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए मंगलवारा को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली के सचिव अक्षयदीप यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के समाधान के लिए अपने-अपने विभागों से समन्वय स्थापित करें और अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु पूरी तैयारी करें। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का करें निष्पादन:पीडीजे अक्षयदीप यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत...