हरदोई, अप्रैल 18 -- हरदोई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रीता कौशिक के निर्देशन में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा वर्मा ने की। इसमें जनपद के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारी उपस्थित रहे। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव काव्या सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के आधार पर निस्तारण योग्य मामलों का अधिक से अधिक निपटारा किया जाएगा। बैठक में सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- पौड़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बैठक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताया ...