सीतामढ़ी, मार्च 13 -- सीतामढ़ी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर 12 न्यायिक पीठों का गठन किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में इस मेगा इवेंट की तैयारिया जोरों पर हैं। इस बार की लोक अदालत में बैंक ऋण (बीआईएनएफ) मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला जज दिनेश शर्मा ने बताया कि लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुकदमों के त्वरित और सुगम निपटारे के लिए कुल 12 न्यायिक पीठों का गठन किया गया है। गठित बेंचों में विभिन्न श्रेणियों के सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.