लखीसराय, फरवरी 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विद्यानंद सागर ने की। बैठक में जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। सचिव ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित ऋण वसूली, प्री-लिटिगेशन एवं अन्य सुलह योग्य मामलों की सूची तैयार कर संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजा जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.