मधुबनी, अप्रैल 17 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एसडीजे प्रथम के कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एस.के. दीक्षित ने की। बैठक में झंझारपुर एवं फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं बीएसएनएल के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष एस.के. दीक्षित ने निर्देश दिया कि सुलहनीय वादों एवं अन्य लंबित मामलों में संबंधित पक्षों को समय से नोटिस तामील कराई जाए, ताकि अधिकाधिक मामलों का निपटारा संभव हो सके। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को दिशा निर्देश उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत सुलहनीय वादों...