सासाराम, मार्च 8 -- पेज सात की लीड व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज में जिला जज ने की समीक्षा बैठक बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों ने लिया भाग बिक्रमगंज, निज संवाददाता। 14 मार्च को इस वर्ष की लगने वाली पहली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए बिक्रमगंज में छह बेंचों का गठन किया गया है। वहीं लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निष्पादन को लेकर व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज में अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति अध्यक्ष सह जिला व अपर सत्र न्यायाधीश वन ओम सागर ने विभिन्न बैंक प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बिहार ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक शामिल हुए। समीक्षा ब...