पूर्णिया, मार्च 7 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सभी थानाध्यक्षों के साथ एक बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक का आयोजन प्रधान जिलाजज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष कन्हैयाजी चौधरी के निर्देश पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता अवर न्यायाधीश सह सचिव सुनील कुमार ने की। इसमें जिले के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि 14 मार्च को व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा और बायसी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण बताई गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.