बांका, मई 5 -- बांका, एक संवाददाता। सोमवार को को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य की अध्यक्षता में आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी न्यायिक दंडाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रधान जिला जज ने उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों को अधिक से अधिक वादों का निष्पादन सुलह-समझौते के आधार पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है, जिससे न्यायालयों पर भार भी कम होगा और आम जनता को शीघ्र न्याय मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- 'समझौते से समाधान' पर जोर: लोक अदालत को सफल बनाने में जुटा न्याय तंत्र उन्होंने सभी न्यायिक दंडाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित मामल...