मुंगेर, अगस्त 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से आगामी 12 सितंबर को एडीआर भवन, मुंगेर परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत को सफल बनाने एवं अधिक-से-अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवार को जिले के सभी थानाध्यक्षों, पंचायतों के सरपंचों एवं न्यायमित्रों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों एवं मामलों के अधिक-से-अधिक निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि, राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित अधिक-से-अधिक नोटिसों का तामिला सुनिश्चित कराएं। यह भी पढ़ें- 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, वादों के त्वरित निपटारे के लिए प्रचार-प्रसार ते...