लखीसराय, अप्रैल 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के सचिव विधानंद सागर के प्रकोष्ठ में जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न न्यायालयों से मामलों (अभिलेखों) का चिह्निकरण किया जा रहा है। इन चिन्हित मामलों में संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, ताकि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर आपसी सुलह के माध्यम से अपने मामलों का निपटारा करा सकें। यह भी पढ़ें- लोक अदालत को सफलता को लेकर बनी रणनीति इसके साथ ही प्री-लिटिगेशन मामलों में भी पक्षकारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। सचिव ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.