राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ किया गया रवाना
मुंगेर, अगस्त 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से जागरूकता रथ रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर आलोक गुप्ता एवं सचिव दिनेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। जागरूकता रथ सुदूर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान लोगों को आपसी सुलह के माध्यम से मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए प्रेरित किया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष ने बताया कि, आगामी लोक अदालत में अधिक-से-अधिक मामलों के निष्पादन के लिए पक्षकारों को नोटिस जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- जिला जज ने जनजागरूकता कार रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना न्यायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.