राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
चक्रधरपुर, अक्टूबर 4 -- बंदगांव। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं अनुमंडल विधिक सेवा समिति, चक्रधरपुर के संयुक्त तत्वावधान में बंदगांव प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रचार वाहन के माध्यम से प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुलहनीय मामलों के समाधान, मध्यस्थता की प्रक्रिया एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान में पैरा विधिक स्वयंसेवक गंगाराम गागराई, जीदन मुंडू, मंजुला हमसाय एवं राजेश कुमार नायक ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.