पूर्णिया, मार्च 12 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी अनुमंडल मुख्यालय स्थित अनुमंडल सिविल कोर्ट व्यवहार न्यायालय में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य न्यायाधीश कुमारी सरोज कृति ने की। बैठक में मुंसिफ प्रशांत कुमार, एसडीएम अभिषेक रंजन, डीसीएलआर रोशन राज सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा अधिक से अधिक मामलों के निपटारे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। इसमें आपराधिक मामले, बैंक ऋण, ट्रैक्टर और मोबाइल ऋण, बिजली से संबंधित जुर्माना सहित अन्य विवादित मामलों को वादी और प्रतिवादी के बीच समझौते के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.