पिथौरागढ़, अप्रैल 29 -- गंगोलीहाट। सिविल जज न्यायालय की ओर से आगामी 9 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। सिविल जज रजनीश मोहन की अध्यक्षता में प्री-बैठक सम्पन्न हुई। बताया बैठक का मुख्य उद्देश्य लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करना है। जिससे लंबित मामलों का निपटारा त्वरित गति से हो सके। यहां सहायक अभियोजन अधिकारी शोभित कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी, बेरीनाग थाने से उपनिरीक्षक शांति प्रकाश, वरिष्ठ अधिवक्ता जेएस मेहरा, राजेन्द्र सिंह डोबाल, मनोज सिंह रावत, विजय पंत, सुनील बोरा, वीरेंद्र सिंह मलड़ा, मनोज भट्ट, पैरोकार मोहन चंद्र भट्ट मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारी की समीक्षा यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल...