आगरा, मार्च 9 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर न्यायिक अधिकारियों ने चर्चा की है। सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर चर्चा करते हुए कहा कि विद्युत से संबंधित मामले, एनआईएक्ट, ई-चालान आपराधिक शमनीय वादों एवं न्यायालयों में लंबित वादों में से चिन्हांकित वादों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि चिन्हांकित वादों में अधिक से अधिक संख्या में सम्मन व नोटिस जारी कराएं। इसके अतिरिक्त विद्युत, एनआईएक्ट एवं ई-चालान के वादों एवं आपराधिक शमनीय वादों को सुलह-समझौते के आधार पर विशेष लोक अदालत की तिथियों में निस्तारित करने व सिविल वादों को आगामी प्री-ट्रायल बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.