सराईकेला, मई 9 -- सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को सिविल कोर्ट सरायकेला और अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए आठ बेंचों का गठन किया गया था। इन बेंचों में बैंक ऋण वसूली मामले, परक्राम्य लिखत अधिनियम से संबंधित मामले, दीवानी वाद, विद्युत एवं वन विभाग के मामले, मोटर वाहन अधिनियम, पुलिस अधिनियम से संबंधित छोटे मामले, एमएसीटी मामले और पारिवारिक विवादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 6469 प्री-लिटिगेशन मामले और 1261 लंबित मामलों का आपसी सुलह के आधार पर सफल निष्पादन किया गया। इस प्रकार कुल 7730 मामलों का निष्पादन किया गया। यह उल्लेखनीय है कि 15 मार्च से ही प्री-सिटिंग बेंचों का गठन कर लगातार मामलों के निष्पादन के लिए प्रयास किए जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.