जमुई, सितम्बर 11 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि जमुई व्यवहार न्यायालय में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष संदीप सिंह ने मामलों के सुगमतापूर्वक निस्तारण के लिए कुल 11 बेंचों का गठन किया है। बेंच संख्या एक में डीएएसजे द्वितीय सुधीर सिन्हा के साथ साधना कुमारी अधिवक्ता रहेंगी। इस बेंच में बिजली से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा। बेंच संख्या दो में डीएएसजे तृतीय कमला प्रसाद के साथ अधिवक्ता स्वेता कुमारी रहेंगी। यहां पारिवारिक विवाद के साथ बिजली सब डिविजन गिद्धौर के वादों को निपटाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Samastipur News: लोक अदालत के लिए 6 बेंच गठित बेंच संख्या तीन में डीएएसजे अष्टम अमोद कुमार के साथ अधिवक्ता यशवर्धन रहेंगे। इस बेंच में ट्रैफिक चलान...