खगडि़या, मार्च 7 -- राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 13 हजार मामले निष्पादन को लेकर भेजी नोटिस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 13 हजार मामले निष्पादन को लेकर भेजी नोटिसआगामी 14 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी की गई तेजजिले के व्यवहार न्यायालय खगड़िया व गोगरी अनुमंडलीय न्यायालय में होगा आयोजनखगड़िया, विधि संवाददाताआगामी 14 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले का निष्पादन के लिए वाद पूर्व वाद के आठ हजार तथा न्यायालय में लंबित लगभग पांच हजार सहित 13 हजार वादों में पक्षकारों को नोटिस भेजी गई है। यह प्रक्रिया जारी है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिक...