औरंगाबाद, फरवरी 28 -- बिहार के विकास आयुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित वादों की समीक्षा को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा भी शामिल हुई। बैठक में अपर समाहर्ता (विशेष शाखा) मो. सादुल हसन खां एवं वरीय उप समाहर्ता रितेश कुमार यादव सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत लंबित सुलहनीय वादों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकाधिक मामलों के निष्पादन हेतु आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी जिलों को निर्देशित किया गया कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सुलह-समझौते योग्य वादों की पहचान कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश ...