राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार-प्रसार वाहन रवाना
मऊ, अगस्त 27 -- मऊ,संवाददाता। जिले में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को दीवानी न्यायालय से प्रचार वाहन रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन चंद पांडेय और अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत वाकर शमीम रिजवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। यह प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों, तहसील क्षेत्रों, विकासखंडों, थाना क्षेत्रों, नगर और ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और लाभों के बारे में जागरूक करेगा। प्रचार वाहन का निर्धारित रूट दीवानी न्यायालय से शुरू होकर गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, मतलुपुर मोड़, मुहम्मदाबाद गोहना तहसील, चिरैयाकोट, रानीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.