राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए किया जागरूक
लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ, विधि संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 सितम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके तहत दीवानी न्यायालय परिसर, समस्त तहसीलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोक अदालत संबंधी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे अधिकतम वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्राप्त कर सकें।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह के मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी श्री प्रकाश तिवारी के निर्देशन में जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, वैवाहिक, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बैंक ऋण वसूली, श्रम, विद्युत, राजस्व, पारिवारिक, चेक बाउंस, प्री-लिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.