आगरा, मई 1 -- राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार मलिक द्वारा शुक्रवार को सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश ने निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में चिह्नित वादों में कम से कम दो बार नोटिस भेजे जाना सुनिश्चित करें। साथ ही नोटिस की तामीला पर भी ध्यान दें। अधिक से अधिक वादों को चिह्नित कर राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए संदर्भित करें। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अमरजीत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में न्यायिक अधिकारी शारिब अली, शिवानंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.