बेगुसराय, अप्रैल 30 -- मंझौल, एक संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए मंझौल कोर्ट के एडीजे संजय कुमार सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक की। बैठक में एसीजेएम अवनींद्र प्रकाश, मंझौल एसडीओ प्रमोद कुमार व मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार शामिल हुए। यह भी पढ़ें- औरैया में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठकों का दौर तेजबैठक में चर्चा बैठक में आगामी नौ मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए एसडीओ व एसडीपीओ ने भी इस मुद्दे पर अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में चिह्नित किए गए सुलहनीय वादों के पक्षकारों को ससमय सूचना उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। लोगों को जागरूक व प्रेरित करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का भी सुझाव दिया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत के फायदे को जन-जन त...