मधुबनी, मई 4 -- झंझारपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को लेकर सोमवार को झंझारपुर व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों ने लोगों से अधिकाधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों के त्वरित निष्पादन का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में जिला एवं अपर जिला जज अभिषेक रंजन, अनिल कुमार राम (डीएसएजे-3), नयन कुमार (डीएसएजे-4), शिखा कुमारी (एसीजेएम-2), सुमित कुमार (मुंसिफ) तथा नफीस कमरान (जेएम प्रथम श्रेणी) सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मौके पर बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित वादों का निपटारा आपसी सहमति से त्वरित एवं सुलभ तरीके से किया जाता है, जिससे समय और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.