शामली, दिसम्बर 9 -- आगामी 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जनपद में गाड़ियों द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए रैली निकाली गई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 13 दिसंबर को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को जनपद में प्रचार प्रसार के लिए रैली निकाली गई। जनपद न्यायालय परिसर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश इंदरप्रीत सिंह जोश ने प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल प्रचार-प्रसार गाड़ियों ने पूरे जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने की अपील की। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक वादों का निस्तारण आपसी समझौते के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.