राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए बाइक जागरूकता रैली निकाली
बाराबंकी, सितम्बर 5 -- बाराबंकी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पुलिस कर्मियों ने बाइक जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में जानकारी देना है। बाइक रैली को जिला न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली न्यायालय गेट संख्या एक से प्रारंभ होकर जेब्रा पार्क, नबीगंज, पीरबटावन, राजकमल, छाया चौराहा, कम्पनीबाग, बस स्टॉप होते हुए न्यायालय गेट संख्या दो पर समाप्त हुई। रैली में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मामलों (जैसे आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, 138 एन.आई. एक्ट धनवसूली,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.