संभल, मार्च 11 -- संभल। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को चंदौसी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला जज ने वाहन को रवाना करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराने की अपील की। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिलता है। इसमें आपसी सहमति से मामलों का समाधान होने से समय और धन दोनों की बचत होती है।प्रचार वाहन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व की जानकारी देगा और उन्हें इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...