प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 11 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को जनपद न्यायालय परिसर से न्याय रथ रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाकर आपसी सुलह के आधार पर अपने वादों का निस्तारण कराने की अपील की। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जनपद न्यायालय के साथ ही बाह्य न्यायालय कुंडा, लालगंज, ग्राम न्यायालय पट्टी तथा सभी राजस्व एवं अन्य न्यायालयों में भी लोक अदालत लगेगी। इसमें विभिन्न प्रकार के लंबित वादों का निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति और सुलह के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदाल...