राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए जागरूकता वाहन रवाना
गया, अप्रैल 20 -- राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर सोमवार को जिला न्यायालय परिसर गया जी से एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस प्रचार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मलिक ने रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जानकारी दी कि इस लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, चेक बाउंस, सिविल वाद, पारिवारिक विवाद, कुटुंब न्यायालय के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान तथा ग्राम कचहरी से जुड़े क्षतिपूर्ति मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- फारबिसगंज: औराही पूरब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.