बिजनौर, मार्च 11 -- बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी बिजनौर के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए प्रस्तावित नामांकन की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। एल्डर्स कमेटी ने अपरिहार्य कारणों के चलते यह निर्णय लिया है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर चंद्रवीर सिंह गहलोत द्वारा जारी पत्र के अनुसार पहले नामांकन प्रक्रिया 14 मार्च 26 को निर्धारित थी, लेकिन उसी दिन न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होनी है। लोक अदालत के दौरान बड़ी संख्या में वादकारी और अधिवक्ता न्यायालय परिसर में मौजूद रहते हैं तथा टेंट आदि की व्यवस्था भी की जाती है। ऐसे में उसी दिन नामांकन होने से राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। अब जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 13 मार्च 26 को दोपहर 1 बजे से 3 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.