गढ़वा, मई 7 -- गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। प्रधान जिला जज सह डीएलएसए चेयरमैन मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज ने कहा कि नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उसमें जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के समन्वय से सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत मानव जीवन के सभी समस्याओं, विवादों के निवारण का एक न्यायिक मंच है। उसके सफल आयोजन में सभी की भागीदारी और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उक्त अवसर पर महिला सशक्तिकरण, लाभ मामले, कोर्ट में लंबित मामले सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अलग-अलग बेंचों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बकाया ऋण मामले क...