बांका, सितम्बर 3 -- बांका, निज संवाददाता। नालसा के निर्देश पर आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बुधवार को व्यवहार न्यायालय, बांका के सभागार में जिले के सभी थानाध्यक्षों की बैठक हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी थानाध्यक्षों को राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित मामलों में जारी नोटिस का ससमय तामिला कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नोटिस तामिला की प्रक्रिया में तेजी लाना जरूरी है, ताकि संबंधित वादी निर्धारित तिथि को न्यायालय में उपस्थित होकर आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण करा सकें। ब...