राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक
सीवान, अप्रैल 28 -- सीवान, विधि संवाददाता। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में कार्यरत सभी मुख्य न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ-साथ प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के न्यायिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 9 मई 2026 को सिविल कोर्ट परिसर, सीवान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर लंबित मामलों के अधिकतम निष्पादन को लेकर रणनीति तैयार की गई, ताकि अधिक से अधिक वादों का आपसी सुलह के माध्यम से निपटारा किया जा सके। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एक्शन मोड में न्यायपालिका अध्यक्ष ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.