मऊ, मई 6 -- मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बुधवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव ने अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, साक्षी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील न्यायालय से लेकर किसी भी न्यायालय अथवा विभागीय मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने के लिए लम्बित मामलों से छुटकारा पाने का स्वर्णिम अवसर है। वादकारियों की सुविधा के लिए नौ मई को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लोक अदालत में मामलों को कराएं निस्तारित : जिला जज जिसमें पक्षकार अपने लंबित म...