फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 17 -- फर्रुखाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसको लेकर तैयारी बैठक अपर जिला जज संजय कुमार की उपस्थिति में हुयी। इसमें जानकारी दी गयी कि अब तक राजस्व के 222, फौजदारी के 779, प्रकीर्ण वाद 51786 चिन्हित किए गए हैं। बैठक में डिप्टी कलेक्टर रविंद्र सिंह, एसडीओ बिजली रवि पांडेय, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...