बहराइच, मई 1 -- बहराइच। नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो)/नोडल अधिकारी व राष्ट्रीय लोक अदालत अरबिंद गौतम की अध्यक्षता में गुरुवार को सिविल कोर्ट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बहराइच जजशिप के न्यायिक अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार यादव मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण कराया जाय। सफल बनाये जाने हेतु मौजूद न्यायिक अधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किये गये।कहा कि वादों को नियत करवाकर सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारित करवाये तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का भरपूर लाभ उठाये । यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत नौ को लगेगी यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.