लखीसराय, अप्रैल 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला न्यायालय परिसर के डालसा सचिव विद्यानंद सागर ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को अगले माह 9 में को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रेस वार्ता आयोजित किया। इस दौरान डालसा सचिव ने अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल कराने के लिए विभिन्न माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों के लिए सुलभ, सस्ता और त्वरित न्याय का प्रभावी माध्यम है। इसमें लंबित वादों के साथ प्री-लिटिगेशन मामलों का भी आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाता है। लोक अदालत में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है, जिससे आम लोगों को आर्थिक राहत मिलता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में बिजली बिल, टेलीफोन बिल, वाहन से संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.