अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से व्यापक प्रचार-प्रसार का क्रम जारी है। आमजन को जागरूक करने के साथ लोक अदालत के माध्यम से अपने वादों का निस्तारण कराने के गुरुवार को जनपद न्यायाधीश ने न्यायालय से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपर जिला जज त्वरित द्वितीय/राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता की मौजूदगी में निकली बाइक रैली में शामिल पुलिसकर्मी एवं न्यायालय के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। लोक अदालत के स्लोगन वाली तख्तियों व पोस्टर-बैनर के साथ निकाली गई बाइक रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- लोक अदालत को सफलता को लेकर बनी रणनीति वहीं बैंक के प्रचार-वाहन ई-रिक्शा द्वारा आडियो क्लिप भी लोगों को दिखाया गया...