औरैया, नवम्बर 21 -- जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 13 दिसंबर को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान करेंगे। अपर जिला जज व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगातार की जा रही है। लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लक्ष्य के साथ सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाएगा, जिनमें सिविल वाद, राजस्व वाद, क्रिमिनल कम्पाउंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.