राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक
हरदोई, अगस्त 14 -- हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशन में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रीता कौशिक की अनुमति से हुई बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी भूपेंद्र प्रताप ने की। अपर जिला जज ने प्रशासनिक अधिकारियों और विद्युत विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ और यातायात चालान से संबंधित मामलों को भी लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने पर जोर दिया। साथ ही वादकारियों को भेजे गए नोटिसों की समय से तामील कराने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.