दुमका, सितम्बर 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। आगामी 12 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका, सुधांशु कुमार शशि की अध्यक्षता में बुधवार को विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान अधिक से अधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों के निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की पहचान, मामलों का अद्यतन डाटा तैयार करने, संबंधित पक्षकारों को नोटिस उपलब्ध कराने तथा सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- वादों को समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाने पर जोर जिला जज ने सभी संबंध...