जहानाबाद, जुलाई 25 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। 12 सितंबर को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक मामलों के सौहार्दपूर्ण निष्पादन को लेकर प्रधान जिला जज विकास कुमार की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीजेएम कौशलेंद्र कुमार शुक्ला सहित सिविल न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं अरवल जिले के न्यायिक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ कर भाग लिये। इस दौरान आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न न्यायालयों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों की पहचान, अधिकाधिक मामलों को सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने तथा न्यायालयों द्वारा आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत : सुलहनीय मामलों की पहचान को लेकर...